logo

नगर पंचायत चुनावों में कमल खिलाने के लिए किसान मोर्चा हुआ तैयार ============================= भारतीय जनता पार्टी किसा

नगर पंचायत चुनावों में कमल खिलाने के लिए किसान मोर्चा हुआ तैयार
=============================
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा यमुनापार के किसान प्रतिनिधि सम्मेलन कोरांव व शंकरगढ़ नगर पंचायत में हुए। कोराओं का कार्यक्रम नगर पंचायत कोरांव के सभागार में संपन्न हुआ इसके मुख्य अतिथि श्री राजमणि कोल (विधायक कोराव) एवं प्रवासी अतिथि श्री ज्ञानेश जोशी जी (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा) एवं अध्यक्षता श्री अरुण कुमार सिंह (जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा यमुनापार) एवं कार्यक्रम संयोजक श्री मुकेश कुमार पांडेय (जिला मंत्री किसान मोर्चा) एवं कार्यक्रम के प्रभारी श्री राजेश शुक्ला जी (जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा ) एवं श्री योगेश पांडे( जिला मंत्री किसान मोर्चा) अभिषेक मौर्य (जिला सोशल मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा) एवं किसान मोर्चा के पांचों मंडल अध्यक्ष व महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी संतरा देवी निषाद भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष संजय पटेल व रवि शंकर शुक्ला जी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री तुलसीदास राणा जी एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी सम्मानित कार्यकर्ता व क्षेत्र के सम्मानित किसान बंधु उपस्थित रहे।

*भाजपा किसान मोर्चा ने शंकरगढ़ में भी किया किसान प्रतिनिधि सम्मेलन*
शंकरगढ़ भाजपा किसान मोर्चा यमुनापार किसान प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन नगर पंचायत शंकरगढ़ के केसरवानी धर्मशाला में रविवार को जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया। शंकरगढ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञानेश जोशी ने कहा किसान मोर्चा किसानों के लिए सदैव साथ खड़ा है। किसानों की आय दुगनी हो इसके लिए राज्य और केंद्र सरकार निरंतर कार्य कर रही है। किसान सम्मान निधि हो या खाद बीज की उपलब्धता सभी मील का पत्थर किसानों के लिए साबित हुए है। तो वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अरूण कुमार सिंह ने किसानों के सहभागिता के साथ नगर में कमल खिलाने का संकल्प दिलाया। और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील कि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी पद के लिए पार्टी जिस किसी पदाधिकारी/ कार्यकर्ता को टिकट देंगी तो बिना किसी भेदभाव व आपसी मनमुटाव को एक किनारे रखकर आप सभी पार्टी के लोग सिर्फ कमल को खिलाना है। किसान प्रतिनिधि सम्मेलन में सभी वर्गो के किसान व्यापारीगण प्रतिनिधियो ने भाग लेकर मोदी-योगी के कार्यो पर संस्तुष्टी व्यक्त किया।कार्यक्रम का संयोजन वीरेंद्र सिंह पटेल जिला मंत्री किसान मोर्चा ने किया और कार्यक्रम का संचालन अमित सिंह पटेल शंकरगढ़ मंडल अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा ने किया। तो कार्यक्रम समापन भाजपा के मसुरियादीन वर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री आदेश सिंह, राजेश शुक्ला, जिला मंत्री मुकेश पांडे, योगेश पांडे, किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक मौर्या, मनोज केसरवानी शंकरगढ़ मंडल मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा, शिवराम सिंह परिहार, अनूप केसरवानी, सतीश विश्वकर्मा जिला आईटी संयोजक, गोरे सिंह, अखिलेश सिंह पटेल, सोमनाथ वर्मा, सुधा गुप्ता, नीतू सिंह, राजेश गुप्ता, दीपक केसरवानी, रत्नाकर सिंह पटेल, सुखराम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला और मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने भाग लेकर सरकार की योजनाओ को जन-जन तक पहुचाने का संकल्प लिया।

11
17335 views